दिल्ली : महिला ने किया अभद्रता का विरोध, नशे में धुत युवक ने कर डाली महिला की गला रेतकर हत्या

By: Ankur Tue, 05 Oct 2021 6:41:41

दिल्ली : महिला ने किया अभद्रता का विरोध, नशे में धुत युवक ने कर डाली महिला की गला रेतकर हत्या

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो नशे में धुत युवक ने महिला की गला रेतकर हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर भाग गया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी और महिला को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर आक्रोषित लोगों ने आरोपी दिलीप की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस की गाडिय़ों पर आक्रोषित लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और आरोपी को हिरासत में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृत महिला की शिनाख्त विभा (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ इलाके में सब्जी बेचती थी। उसके दो बच्चे हैं। रविवार रात करीब दस बजे विभा अपनी दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दीपक नशे में धुत होकर जा रहा था। दीपक प्लंबर का काम करता है। बगल से गुजरते वक्त उसने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए। इसका महिला ने विरोध किया और पत्थर और झाड़ू से भगाने की कोशिश की। दीपक दस कदम पीछे गया और अपने टूल बॉक्स से एक हथियार निकालकर महिला का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाद वह आराम से अपने घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे घर से दबोच लिया। दिलीप यहां एक रिश्तेदार के साथ रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़े :

# लोगों के घर में सफाई का काम करने वाली यह महिला अब कर रही करोड़ों की कमाई!

# वैन में रहने के लिए कपल ने छोड़ दिया अपना 1.5 करोड़ का शानदार मकान, काट रहे हैं सड़कों पर दिन

# अमिताभ की बहू से इन्हें होती है जलन! ‘अंधाधुन’ के 3 साल पूरे होने पर आयुष्मान बोले, करीना ने जेह...

# UAE में निकली 20 करोड़ रुपये की लॉटरी, बटेगी चालीस लोगों के समूह में जिसमें 38 भारतीय

# इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com